प्रधान संपादक स्मृता अग्रवाल ने ‘त्रिनाथ वार्ता के पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

देश व प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई भी दी

त्रिनाथ वार्ता समाचार
लखनऊ। सुप्रसिद्ध समाजसेवी व हिन्दी दैनिक ‘त्रिनाथ वार्ता’ की प्रधान संपादक स्मृता अग्रवाल ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर हिन्दी दैनिक ‘त्रिनाथ वार्ता के पोर्टल’ का शुभारम्भ औरंगाबाद जागीर लखनऊ स्थित कार्यालय में किया। इस मौके पर प्रधान संपादक स्मृता अग्रवाल ने देश व प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सत्य, न्याय, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विजय दशमी का पर्व सभी के जीवन में नयी ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करेगा तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे व समरसता की भावना को और अधिक मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button