
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए हो रहे मतदान के दौरान पूर्वाह्न 10:00 बजे अपने निर्धारित मतदेय स्थल, बूथ संख्या-224 (स्नातक), केंद्रीय विद्यालय, विकास खण्ड-2, गोमती नगर, लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में विधान परिषद के इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं 4:00 बजे तक निर्धारित है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।








